भारत सिंह चौहान
कोटा/साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में मॉडर्न स्कूल (तलवंडी) की कक्षा प्रथम की छात्रा अभिश्री गोयल ने गोल्ड ‘मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ प्राप्त किया है।
प्रतीक गोयल एवं सोनिया गोयल की सुपुत्री अभिश्री ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और परिजनों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






