Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व स्वास्थ्य दिवस: निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर आज, निशुल्क होंगे विभिन्न ऑपरेशन 

भारत सिंह चौहान

कोटा/विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ (कोटा दक्षिण), सुधा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सेज एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी और प्रेमदीप मानव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक संदीप शर्मा होंगे।

स्काउट एवं गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल एवं शिविर के आयोजक डॉक्टर नरेंद्र भारती ने बताया कि शिविर मंगलवार को केशवपुरा स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।इस दौरान सुधा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्टिपल के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में भर्ती और विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन भी पूरी तरह निशुल्क किए जाएंगे। विशेष रूप से महिलाओं के लिए सामान्य व सिजेरियन डिलीवरी तथा परिवार नियोजन (नसबंदी) की सेवाएँ निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को भी योजनानुसार समस्त निशुल्क उपचार प्रदान किए जाएंगे।

 

शिविर संयोजक भुवनेश राठौर एवं प्रेम सहाय बहवाल ​ने बताया कि शिविर के दौरान चिन्हित किए गए गंभीर मरीजों को आगे की जाँचों और उपचार के लिए सुधा मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा। जहाँ उनकी जाँचें और दवाइयाँ पूर्णतः निशुल्क होंगी। संस्था द्वारा मरीजों को लाने-ले जाने और भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, मोतियाबिंद के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था है। चयनित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत डिलीवरी के समय कन्या जन्म पर 4 हजार रुपए और पुत्र जन्म पर 1400/- रुपये की सहायता राशि देने का भी प्रावधान रखा गया है। ​जायसवाल ने बताया कि मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड, जन-आधार कार्ड और मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles