Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जय हनुमान, शक्ति अनंत: फ्रेंड्स महिला क्लब ने *श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

भारत सिंह चौहान

बारां……”संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा”— इसी आस्था के साथ फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा हनुमान जन्मोत्सव कापावन पर्व बड़े ही धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्तों और आमजन के लिए शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया गया।

*भक्ति और भजनों की बयार*

कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात महिला क्लब की सदस्यों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय वातावरण मे सभी महिलाएं झूम उठीं और भजनों पर नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

*सेवा का संकल्प: शरबत वितरण*

भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब की संस्थापिका और अध्यक्ष सपना गोयल के नेतृत्व में सभी भक्तों को ठंडा-ठंडा शरबत पिलाया गया। सेवा के इस कार्य में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हनुमान जन्मोत्सव का महत्व

इस अवसर पर अध्यक्ष सपना गोयल ने हनुमान जन्मोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा:

“हनुमान जी शक्ति, साहस और निस्वार्थ भक्ति एंव मेनेजमेंट गुरू के प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं। आज के इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति और सेवा का संदेश फैलाना है।”

कार्यक्रम में मुख्य सहयोग:

इस सफल आयोजन में क्लब की प्रमुख सदस्य सुशीला पिपलानी, और रुचि जैन , योगिता चौधरी सहित अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles