एमबीएस हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद तंत्र-मंत्र को लेकर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
एमबीएस हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद सोमवार को अजीब घटनाक्रम देखने को मिला। मृतक के परिजन अस्पताल परिसर में तंत्र-मंत्र करने पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा गार्डों ने जब उन्हें इस तरह की गतिविधियों से रोका, तो परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
इसके बाद परिजन अस्पताल परिसर के पास स्थित मंदिर में जाकर पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र करने लगे। इस दौरान कुछ समय के लिए अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परिसर में इस तरह की गतिविधियों की अनुमति नहीं है, क्योंकि इससे अन्य मरीजों और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ता है।






