Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सर्व समाज संस्था द्वारा 13 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

कोटा। सर्व समाज संस्था की ओर से यूआईटी सामुदायिक भवन अजय आहूजा नगर कोटा में 13जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी जोड़े शामिल हुए।

कार्यक्रम में 8 लड़कियों का विवाह पूरी तरह निःशुल्क संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है, ताकि किसी पर आर्थिक बोझ न पड़े।

उन्होंने जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगामी 12 अप्रैल को24 मई को भी इसी प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके।

आयोजन के दौरान समाज के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे संस्था द्वारा मदरसा अनवारूल कुरआन के इमाम केसर को मक्का मदीना की जियारत के लिए भेजा जायगा जिसका पूरा खर्च संस्था द्वारा किया जायगा नवविवाहित जोड़ों को संस्था की ओर से उपहार एवं घरेलू उपयोग की सामग्री भी भेंट की गई कमेटी के जनरल सेकेट्री अब्दुल शकूर कोषाध्यक्ष वसीम खान उपाध्यक्ष शबनम खान मोइन खान अशफाक खान मुस्तकीम भाई मोशीन भाई इबारत भाई शरीफ़ भाई सलाम भाई आलफेज भाई मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles