कोटा/महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (सुभाष नगर-अनन्तपुरा, कोटा) के तत्वावधान में सुभाषनगर स्थित पोरवाल भवन में “होली मिलन एवं वार्षिक उत्सव समारोह” का अत्यंत भव्य व उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान रेडक्रॉस सोसाइटी के स्टेट चेयरमैन तथा माहेश्वरी समाज व नागरिक सहकारी बैंक कोटा के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोटा जिला चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, नगर निगम कोटा दक्षिण के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, रेडक्रॉस सोसाइटी राजस्थान के स्टेट जनरल सेक्रेटरी जगदीश जिंदल, अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ,समाजसेवी संदीप चाँदीवाले , सम्मेलन के कोटा जिला महामंत्री एवं समिति के संरक्षक रमेशचन्द्र गोयल तथा सम्मेलन के प्रदेश मीडिया प्रभारी परमानन्द गोयल उपस्थित रहे।आयोजित भव्य कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा जिला महिला अध्यक्ष शमा गुप्ता , महामंत्री हेमलता गुप्ता , युवती अध्यक्ष वर्षा गुप्ता , भारती गोयल , विल्का गुप्ता भी उपस्थित रहीं ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजनों ने मोहा मन
इस पारिवारिक मिलन समारोह में समिति के सभी सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में अग्रसेन जागृति महिला मंडल (सुभाष नगर-अनंतपुरा) ने अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सुमधुर भजनों और बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।कार्यक्रम का संचालन वंदना गर्ग ने किया । कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के लिए सम्मानित भी किया गया ।
अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन
कार्यक्रम के शुभारंभ में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के पदाधिकारियों— अध्यक्ष कैलाश जैन, महामंत्री पदम् कुमार गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष मुकेश जैन— द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों एवं आगंतुकों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सुनियोजित और भव्य रूप से संपन्न हुआ, जहाँ समाज के सभी लोगों ने एकजुट होकर होली की शुभकामनाएं दीं और वार्षिक उत्सव मनाया।






