Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नवयुवक मंडल मांगरोल की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

– रामावतार राठौर

कोटा। नवयुवक मंडल मांगरोल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हाड़ौती राठौर तेली समाज छात्रावास, दादाबाड़ी कोटा की टीम ने नवनियुक्त अध्यक्ष मयंक राठौर एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में कोटा छात्रावास अध्यक्ष सोनू  साहू जाड़ला द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा छात्रावास समिति की टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिसके लिए सभी ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर छात्रावास अध्यक्ष सोनू साहू जाड़ला, सुरेश  राठौर (रायपुरा), सत्यनारायण  साहू (साहू ट्रैवल्स), बारां पंचायत अध्यक्ष नीरज राठौर, जिलाध्यक्ष मुरारी  राठौर, छात्रावास अधीक्षक सुरेश  राठौर (थूनपुर), प्रमोद  राठौर, बालकिशन  राठौर (देगनिया), राहुल  राठौर एवं मुकेश  राठौर सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles