कापरेन/शनिवार को ‘हाडीराणी राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति समिति रोटेदा (जि.बूंदी) की मासिक काव्य गोष्ठी विश्व कविता दिवस पर अरणिया महादेव मंदिर पर आयोजित की गई।
गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना कवि श्री आर सी आदित्य ने की। काव्यगोष्ठी का संयोजन कवि लोकेश आजाद ने किया। काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता सी एल साँखला ने की। मुख्य अतिथि चंदा लाल चकवाला सदस्य राजस्थानी परामर्श मण्डल साहित्य अकादमी दिल्ली व विशिष्ट अतिथि मुकेश गोस्वामी पुजारी अरनिया महादेव रहे।
इस अवसर पर हाडीराणी साहित्य एवं संस्कृति समिति,रोटेदा की ओर से आरम्भ होने वाली राजस्थानी साहित्य की ई-पत्रिका ‘सैनाणी’ जिसके मुख्य संपादक साहित्यकार देवकी दर्पण, लोकेश आजाद, मुकेश कुमार शर्मा, अतिथि संपादक सी एल सांखला सहित उपस्थित सभी साहित्यकारों ने विमोचन पर चर्चा की।
काव्य गोष्ठी का सफल संचालन कवि मुकेश गौतम ने किया।






