Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व कविता दिवस पर काव्य गोष्ठी संपन्न 

कोटा/राष्ट्रीय कवि संगम कोटा इकाई के तत्वाधान में विश्व कविता दिवस पर ‘कविता पर कविता’ शीर्षक से काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। महावीर नगर विस्तार के श्रीराम पार्क में आयोजित हुई इस काव्य गोष्ठी में मधुकर काव्य सृजन संस्थान के अध्यक्ष जोधराज परिहार ने एक हाडोती गीत सुनाया। कवि डॉ शिव कुमार शर्मा ‘लहरी’ ने कविता को विभिन्न आयामों से व्याख्यित करते हुए कुछ गीत सुनाए ।

कविता के माध्यम से रूपनारायण शर्मा संजय ने पुस्तक का महत्व समझाया।

राम शर्मा ‘कापरेन’ ने कविता का महत्व दर्शाने वाले अनेक छंद सुनाए। कवि बंटी सुमन ने जीवन दर्शन को महत्व देने वाले दोहे सुनाएं । राष्ट्रीय कवि श्री प्रेम शास्त्री जी ने साक्षरता एवं शिक्षा से जोड़ने वाला एक हाड़ोता गीत सुनाकर काव्य गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान की । गोष्ठी का संचालन रूप नारायण शर्मा ‘संजय’ ने किया। गोष्टी के अंत में राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष डॉ शिव लहरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles