Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नान्ता ईदगाह मैं अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, मौलाना रजवी ने कहा- ‘हर हकदार को उसका हक देना ही विश्व शांति का मूलमंत्र’

-रिजवान खान

कोटा: शहर के नान्ता ईदगाह में आज ईद का पर्व पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज बंधुओं ने एक साथ सज्दे में सिर झुकाकर बारगाह-ए-इलाही में ईद की विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ की इमामत और ईद का विशेष खुतबा (व्याख्यान) जाने-माने आलिम-ए-दीन मौलाना सईद मुख्तार रजवी द्वारा दिया गया।

व्याख्यान के मुख्य अंशः विश्व शांति और इंसानी हक़ (हुकूक-उल-इबाद)

नमाज़ से पूर्व अपने संबोधन में मौलाना सईद मुख्तार रजवी ने समाज को एकता, शांति और परोपकार का गहरा संदेश दिया। मौलाना ने अपनी तकरीर में विशेष रूप से निम्नलिखित बातों पर जोर दियाः

विश्व शांति का इस्लामी पैगामः मौलाना रजवी ने कहा कि घर से लेकर शहर, देश और पूरे विश्व तक शांति की स्थापना इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के इस फरमान से हो सकती है कि ‘हर हकदार को उसका हक दे दो।’ उन्होंने कहा कि इसी एक हदीस में पूरी दुनिया की शांति का मुकम्मल प्रोग्राम मौजूद है। कमजोरों के अधिकारों की रक्षाः मौलाना ने जोर देते हुए कहा कि अगर दुनिया में हुए ताकतवर इंसान, कमजोर का हक दबाने के बजाय उसके अधिकारों की रक्षा करने लग जाए, तो आज भी पूरे विश्व में अमन कायम हो सकता है। जरूरी है कि कोई किसी दूसरे के हक पर डाका न मारे और न ही किसी को नुकसान पहुंचाए।

रमज़ान के बाद भी कायम रहे नेकी का माहौलः तकरीर में उन्होंने कहा कि जिस तरह रमज़ान के मुकद्दस महीने मैं हम गुनाहों से बचकर नेकी की राह पर चल रहे थे, रमज़ान के बाद भी हमें वही माहौल कायम रखना है। हमें अपनी बाकी की जिंदगी भी गुनाहों से दूर रहकर ही गुजारनी है।

गरीबों की निरंतर मदद और भाईचाराः उन्होंने समाज से अपील की कि जिस तरह रमज़ान में गरीबों की बढ़-चढ़कर मदद की गई, रमज़ान गुजरने के बाद भी उनके सुख-दुख की पड़ताल करते रहें और उन्हें निरंतर सहयोग देते रहें। ऐसा करने से ही समाज में एक-दूसरे के प्रति नफरतें घटेंगी और सचे भाईचारे का माहौल विक सित होगा।

हजारों की तादाद में उमड़ा जनसैलाबः

नान्ता ईदगाह में नमाज़ के लिए सुबह से ही अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी में ईद को लेकर भारी उत्साह देखा गया। हजारों लोगों की कतारों ने एकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। नमाज़ और देश में अमन-चैन की सामूहिक दुआ मुकम्मल होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर गर्मजोशी के साथ ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।

चाक-चौबंद रहे इंतजामातः

ईदगाह कमेटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से नमाजियों की सहूलियत के लिए माकूल इंतजामात किए गए थे। वजू से लेकर यातायात प्रबंधन तक की व्यवस्था सुचारू रही, जिससे यह पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles