Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केन्द्र सरकार की विफल विदेश नीति, महंगाई और गैस संकट के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

(अखिल नामा)

बारां। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के समय देश के हितों की रक्षा करने में केन्द्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। केन्द्र सरकार की गलत और कमजोर विदेश नीति के कारण देश में ईंधन संकट गहरा गया है, जिसका सीधा बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है। इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्री जी का चौक, बारां से कांग्रेसजन जुलूस के रूप में निकले। यह जुलूस चौमुखा बाजार, सर्राफा बाजार, सदर बाजार और धर्मादा चौराहा होते हुए प्रताप चौक पहुंचा, जहां केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की गलत विदेश नीति के कारण देश में ईंधन संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार ने इस संकट का समाधान निकालने के बजाय आमजन पर महंगाई का बोझ डालते हुए घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर दी है। पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता के लिए यह निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शादी-विवाह एवं विभिन्न सामाजिक समारोहों का दौर चल रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार ने ऐसे समय में समारोहों के आयोजन के लिए आवश्यक कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को भी बाधित कर दिया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार का यह निर्णय सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों को प्रभावित करने वाला तथा आमजन के लिए अत्यंत घातक साबित हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि खाड़ी देशों में असंख्य भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, लेकिन केन्द्र सरकार उनकी सुरक्षित वतन वापसी के लिए कोई ठोस और प्रभावी प्रयास नहीं कर रही है। इससे स्पष्ट है कि केन्द्र सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर पूरी तरह असफल रही है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि “भाजपा की केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। गलत विदेश नीति के कारण आज देश ईंधन संकट का सामना कर रहा है और इसका खामियाजा आम जनता को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर केन्द्र सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा हमला किया है। शादी-विवाह के मौसम में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित कर सरकार ने सामाजिक आयोजनों को भी संकट में डाल दिया है। खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए भी केन्द्र सरकार की निष्क्रियता बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी।”

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केन्द्र सरकार तुरंत महंगाई पर नियंत्रण नहीं करती, गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि वापस नहीं लेती और कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं करती, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, पीसीसी सदस्य चन्द्रप्रकाश मीणा, कैलाश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, अजीज नाजा, धर्मेन्द्र यादव, मूलचन्द शर्मा, मनोज भार्गव, बारां नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, मांगरोल नगर अध्यक्ष डॉ. इजहार खान, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, एनएसयुआई अध्यक्ष कशीश नागर, महिला जिलाध्यक्ष बृजेष वर्मा, एससी प्रकोष्ठ सम्भाग अध्यक्ष सत्यनारायण भूमलिया, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष षिमला बैरवा, अल्पसंख्य विभाग के प्रदेश कोडिनेटर नासिर मिर्जा, अशरफ देशवाली, मण्डल अध्यक्ष कोयला पवन गोतम, माथना प्रमोद सुमन, मांगरोल महावीर पांचाल, घनश्याम नागर मिसाई, जयकिशन मीणा, प्रधान महावीर बैरवा, सुवालाल, रामस्वरूप सुन्दलक, रामस्वरूप धारीवाल, बृजराज बोरखेडी, परमानन्द मीणा, बाबूलाल टाटू, दिनेश गुर्जर, त्रिलोक नागर, संध्या जडेजा, हेमलता सोन, पूर्व उप सभापति नरेश पैंतरा, पार्षद ललित गुर्जर, मयंक माथोडिया, लीलाधर नागर, अक्षय भूमलिया, समीर खान (बंटी), जाकिर, सरपंच तोलाराम मीणा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles