कोटा ।अवंतिका (उज्जैन) की पावन भूमि से पधारीं अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य आदरणीय दीदी श्रीजी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर आज ‘गीता भवन’ परिसर साक्षात गोकुल और वृंदावन के संगम के रूप में नजर आया। ‘वीरांगना कन्या संस्कार केंद्र’ द्वारा आयोजित इस ज्ञान यज्ञ में आज गोवर्धन पूजन और छप्पन भोग का दिव्य आयोजन किया गया।
राम नाम पुस्तक भेंट कर मातृशक्ति का सम्मान
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाते हुए, साध्वी प्रज्ञा भारती जी के कर-कमलों द्वारा समाज की विशिष्ट मातृशक्तियों को *’राम नाम पुस्तक’* भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में पिंकी अग्रवाल, पुष्पा गर्ग, कीर्ति अग्रवाल , तेजू बाई , लता गोयल, सरिता , रेशमा बाई , कला बाई जी, माया , माया पाल , संतरा , सरोज गोयल, शकुंतला और दीपिका जैन सम्मिलित रहीं।






