Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह पर्याप्त, अफवाहों से बचें – जिला कलेक्टर

अखिल नामा

बांरा /जिला कलेक्टर  रोहिताश्व सिंह तोमर ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर स्पष्ट किया है कि बारा जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह से पर्याप्त और सुचारू है। जिले में कार्यरत आईओसीएल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल की सभी 23 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे किसी भी उपभोक्ता को गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिला कलेक्टर ने बताया कि उपभोक्ता निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी गैस बुकिंग करें तथा 25 दिनों के बाद ही पुनः बुकिंग कराएं। इससे आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने में सहायता मिलेगी और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंच सकेगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या अवैध रिफिलिंग की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 112 अथवा जिला रसद अधिकारी (DSO) कंट्रोल रूम – 95493 79480 पर दें। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें, कहीं भी अनावश्यक लाइन न लगाएं तथा ऑनलाइन माध्यम से गैस बुकिंग करें। इससे समय की बचत होगी और गैस वितरण व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles