Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 8वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 अप्रैल को, हाड़ौती बैरवा समाज करेगा भव्य आयोजन”

कोटा। हाड़ौती बैरवा समाज उद्यान समिति कोटा संभाग द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 8वां सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन 14 अप्रैल , मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास, टी.सी.एम. रोड, इंद्रा गांधी नगर, कोटा में किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष रामलाल टटवाड़िया ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह आयोजन में सहयोग प्रदान करना है। इस सम्मेलन में राजस्थान सहित आसपास के राज्यों से भी कई जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:15 बजे आगमन से होगी, इसके बाद दोपहर 1:00 बजे तोरण, दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक पाणिग्रहण संस्कार, शाम 5:30 से 6:30 बजे तक आशीर्वाद समारोह तथा रात्रि 7:00 बजे प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा।

अध्यक्ष टटवाड़िया ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले नवविवाहित जोड़ों को समाज की ओर से गृहस्थी का आवश्यक सामान जैसे अलमारी, कूलर, पलंग, रजाई-गद्दा, बर्तन, कुकर, पंखा, सिलाई मशीन, स्टील की टंकी, बर्तन सेट सहित अन्य उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी, जिससे नवदंपती अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें।

समिति द्वारा विवाह के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है तथा अंतिम तिथि 5 अप्रैल  निर्धारित की गई है। समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस सामाजिक और प्रेरणादायी आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles