कोटा। महावीर नगर प्रथम क्षेत्र में राशन दुकान की अनियमितता और समय पर राशन वितरण नहीं होने की शिकायत को लेकर जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम के मार्गदर्शन में दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र की राशन दुकान निर्धारित समय पर नहीं खुलती, जिससे राशन कार्ड धारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बार-बार दुकान के चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई बार बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ता है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि मामले की जांच कर संबंधित राशन डीलर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा राशन दुकान को नियमानुसार निर्धारित समय पर खुलवाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस दौरान शुभम खुराना (चेयरमैन, जवाहर बाल मंच), नागेश शर्मा, अमित शर्मा, जुल्फिकार अली, दीपक जयसवाल और नीतेश खींची सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






