Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: कैथून रोड पर अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

कोटा: आयुक्त ममता तिवारी के निर्देशन में कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कैथून रोड क्षेत्र में काटी जा रही कई गैर-अनुमोदित कॉलोनियों पर कार्रवाई की।

प्राधिकरण की टीम ने ग्राम धाकड़खेड़ी, जालखेड़ा और भीमपुरा (कैथून रोड) क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनियों विनायक टाउनशिप, गोविन्दम एनक्लेव, एलाईट गोविन्दम्, रतन रेजीडेंसी, बालाजी नगर, रमण वाटिका टाउनशिप और द-ग्रीन विला में बनाए गए रोड व नालियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही प्लॉटों के निशान भी मिटा दिए गए।

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए, जिन पर लिखा गया कि

“यह कॉलोनी कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित नहीं है। इस कॉलोनी में भूखंड क्रय-विक्रय नहीं करें।”

इस अभियान के दौरान तहसीलदार हिम्मत सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक विवेक पाल सिंह, हरीश कुमार गुप्ता, भवानीशंकर कारपेंटर, हरीशचन्द्र प्रजापति, पटवारी रुचिता यादव सहित प्राधिकरण का जाप्ता मौके पर मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles