Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ओएसिस इंटरप्राइजेज ठगी कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 8500 लोगों से 2 करोड़ की ठगी

कोटा। कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Oasis Enterprises के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी कुमार सानू उर्फ दीपक सिंह को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 8500 लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका था।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने घर बैठे रोजगार देने का झांसा देकर लोगों से 2500 रुपये सुरक्षा राशि के नाम पर पैसे जमा करवाए थे। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में आरोपी ने ओएसिस इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी खोल रखी थी और लोगों को ब्रेन लिपि के कागज देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आईजी कोटा रेंज द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कोटा पुलिस ने कई दिनों तक निगरानी करने के बाद आरोपी को बिहार के भागलपुर स्थित एक होटल से दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी, एक कार और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोटा लाया जा रहा है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles