Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

समर्पण बहुउद्देशीय संस्था ने किया मातृशक्ति का सम्मान 

कोटा/ समर्पण बहुउद्देशीय विकास समिति के बैनर तले सर्वोदय नर्सिंग कॉलेज परिसर विज्ञान नगर में श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल पूर्व विधायक केशोरायपाटन मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन श्रृंगी पूर्व महापौर नगर निगम कोटा की अध्यक्षता एवं श्री पवन गुप्ता सी ई ओ सर्वोदय विशिष्ट अतिथि सानिध्य में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह जानकारी संस्था के महासचिव डॉक्टर जगदीश शर्मा व यज्ञदत्त हाडा द्वारा दी गई।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा ईश वंदना इतनी शक्ति हमें देना दाता के साथ प्रारंभ किया गया संस्था की संस्थापक अध्यक्ष श्री आर एस कसेरा द्वारा आमंत्रित अतिथियों का शाब्दिक स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों से परिचय करवाया आपने बताया कि कोटा शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी मातृशक्ति जिनमें डॉक्टर मीनू माहेश्वरी विभाग अध्यक्ष वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग कोटा विश्वविद्यालय कोटा,प्रोफेसर डॉक्टर कमलेश शर्मा विभागअध्यक्ष इतिहास वर्तमान महावीर विश्वविद्यालय कोटा श्रीमती निशा धूत आकाशवाणी उद्घोषक एवं प्रादेशिक संयोजक स्वयं सिद्धा माहेश्वरी समाज ,श्रीमती प्रभा विजय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विजय वर्गीय समाज, डॉक्टर अनामिका राठौड़ प्राचार्य टी टी चिल्ड्रन ,टी टी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ,श्रीमती प्रमिला वर्मा पूर्व वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 25 नगर निगम कोटा, श्रीमती कनिका जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं वित्तीय सलाहकार,एवं प्रीति जासू सहायक आचार्य शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, को शाल , दुपट्टा एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि आज दुनिया में ऐसा कौन सा कार्य क्षेत्र है जहां महिलाओं का वर्चस्व नहीं है अब राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं को 50% प्रतिनिधित्व देने की दरकार है, मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए उनके द्वारा समाज को दी गई सेवाओं की प्रशंसा की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती सुमन श्रृंगी ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर बल दिया तथा कहा कि विनम्रता एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण नारी का अद्वितीय गुण है जो प्रगति का आधार बनता है।

धन्यवाद ज्ञापन श्री पवन गुप्ता सीईओ सर्वोदय ग्रुप एवं अरुण भार्गव ने किया, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जगदीश चंद्र शर्मा महासचिव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में संस्था निदेशक अजहर मिर्जा, यज्ञ दत्त हाडा ,विजय माहेश्वरी, महेश चतुर्वेदी एवं संस्था में अध्ययन रत नर्सिंग छात्राएं उपस्थित रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles