Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एरोड्राम से संजय नगर फ्लाईओवर तक KDA की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए

-भारत सिंह चौहान

कोटा। आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण श्रीमती ममता तिवारी के निर्देशन में प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सोमवार को एरोड्राम स्थित आकाश मॉल से संजय नगर फ्लाईओवर तक सड़क के दोनों ओर लगाए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए।

कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगे फल-फ्रूट के ठेले, गन्ने की मशीन, फुटपाथ पर बैग व अन्य सामान बेचने वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। मौके पर चाय और कचौरी की थड़ियों को भी ध्वस्त किया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि एरोड्राम से संजय नगर फ्लाईओवर की ओर कोटा-सांगोद राजमार्ग पर बसों के स्टॉपेज के दौरान फल-फ्रूट व थड़ी वाले वहां पहुंच जाते थे, जिससे अनावश्यक रोड जाम की स्थिति बन जाती थी। इसे देखते हुए अतिक्रमणकारियों को मौके से बेदखल किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान कोटा विकास प्राधिकरण के तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चंद्र प्रजापति, पटवारी संदीप गोचर तथा प्राधिकरण का जाप्ता मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles