Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गुमानपुरा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अस्थायी अतिक्रमण हटाए, बैरिकेडिंग लगाई

कोटा। नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि सोमवार को नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में वृहद स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिरिक्त आयुक्त के नेतृत्व में निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम ने गुमानपुरा क्षेत्र में हो रहे बड़े स्तर के अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान गुमानपुरा मुख्य मार्ग से कोटड़ी चौराहा तक दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही दुकानों के बाहर लगे बैनर, होर्डिंग और बाहर रखे सामान को जब्त करते हुए चालानी कार्रवाई भी की गई।

निगम टीम ने गुमानपुरा और शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में भी अभियान चलाकर मल्टीपरपज स्कूल और पार्किंग की बाउंड्री के सहारे बने फुटपाथ तथा फुटपाथ के आगे लगे ठेले-थड़ियों और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई।

निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles