Monday, March 9, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के इतिहास में पहली ” हिन्दू मातृशक्ति वाहन रैली ” 17 मार्च को, तैयारियां प्रारंभ 

-भारत सिंह चौहान

कोटा । हिन्दू नववर्ष 2083 के स्वागत अभिनंदन के पंच दिवसीय कार्यक्रमों का प्रारंभ 17 मार्च मंगलवार को हिन्दू मातृशक्ति वाहन रैली से हो रहा है। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत का शुभारंभ देवीय शक्तियों के आगमन से होता है, संवत के प्रथम दिन वर्षप्रतिपदा को घट स्थापना होती है। इसी थीम पर हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति कोटा महानगर के तत्त्ववधान में 17 मार्च मंगलवार से पंच दिवसीय कार्यक्रमों के क्रम में प्रथम कार्यक्रम देवीय स्वरूप मातृशक्ति की वाहन रैली से प्रारंभ होगा। रैली नयापुरा स्थित स्टेडियम में कोटा महानगर की देवी स्वरूपा मातृशक्ति अपने अपने वाहनों के साथ एकत्र होकर रैली के रूप में निकलेंगी यह रैली गोदावरी धाम पहुंच कर सम्पन्न होंगी।

महानगर समिति की मातृशक्ति एवं वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा एवं सहसंयोजका चेतना मोरवाल की अगुवाई में टोली गठन किया गया है जिसमें रीना शुक्ला, श्वेता जैन, सोनम पुरोहित, सोनम गोयल, नीलप्रभा नाहर, वंदना मित्तल, गिरिजा सुमन, शशि मित्तल, स्वीटी शर्मा और रमा शर्मा सदस्य हैँ। वहीं कोटा महानगर के 12 नगरों की संयोजिका एवं सहसंयोजिका घोषित की गईं हैँ।

जिसमें गणेश नगर में संयोजिका अर्चना गुर्जर सहसंयोजिका सोनू सिंह, विवेकानंद नगर में प्रति वैष्णव और मंजू निर्वाण , चाणक्य नगर मीरा शर्मा, हँसा शर्मा , प्रताप नगर में पल्ल्वी न्याती, सौम्या सिंघल और उजला गोस्वामी,विश्वकर्मा नगर सरिता सोलंकी, रेखा खेलवाल , दीनदयाल नगर प्रतिभा द्विवेदी और कविता रिझवानी , सूरज नगर कविता शर्मा और ज्योति , अंबेड़कर नगर मधु भास्कर और ज्योति शर्मा,शिवाजी नगर रामप्यारी और सोनिया कुंवर , संभाजी नगर वंदना शर्मा और अंजू शर्मा , तानाजी नगर सपना त्रिपाठी और सीमा शर्मा और गायत्री नगर में करुणा शर्मा और शिखा गौतम को जिम्मेदारी दी गईं है।

इसी क्रम में विवेकानंद नगर क्षेत्र की सक्रिय मातृशक्ति की बैठक शनिवार को अपराह्न में रामेश्वर पार्क मंदिर, महावीर नगर द्वितीय में आयोजित की गई। बैठक में हिंदू नववर्ष को उत्साहपूर्वक और भव्य रूप से मनाने तथा समाज में इसके महत्व को व्यापक रूप से प्रसारित करने पर चर्चा की गई।

यह बैठक विवेकानंद नगर संयोजिका प्रीति वैष्णव द्वारा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक में हिंदू नववर्ष के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक परिवारों और महिलाओं को इस उत्सव से जोड़ने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मातृशक्ति संयोजिका रेणु मिश्रा ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर में मंदिरों में दीपदान व महाआरती, स्वदेशी मेला, भजन संध्या सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 17 मार्च  को आयोजित होने वाली विशाल हिंदू मातृशक्ति वाहन रैली के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए मातृशक्ति से इसमें आवश्यक रूप से सहभागी बनने का निवेदन किया गया।

बैठक में उपस्थित मातृशक्ति से आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज की अधिक से अधिक महिलाओं को इस रैली से जोड़कर इसे भव्य और सफल बनाएं तथा हिंदू नववर्ष के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में मुख्य रूप से सुनीता मीणा, शिमला जैन, हेमा गौतम, अनीता, सुनीता अग्रवाल, प्रीति, आशा काष्ट, कुंजलता तथा रेखा शर्मा उपस्थित रहीं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles