Monday, March 9, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के वर्तमान रुझानों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

कोटा/इंडियन बिल्डिंग कॉंग्रेस के कोटा लोकल चैप्टर द्वारा आज पीडब्ल्यूडी परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में “अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के वर्तमान रुझान” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान के की-नोट स्पीकर परमानन्द गोयल रहे, जो वर्तमान में कोटा डेवलपमेंट अथॉरिटी में रेवेन्यू एडवाइज़र के रूप में कार्यरत हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी के क्वालिटी कंट्रोल सर्किल के अधीक्षण अभियंता एस.के. सिंघल ने की। इस अवसर पर आईबीसी के चेयरमैन हेमंत कुमार शर्मा तथा सेक्रेटरी मनीष जैन कोषाध्यक्ष अशोक सनाड्य , वाईस चेयरमैन सुनील गर्ग मंचासीन रहे

चेयरमैन हेमंत शर्मा जी द्वारा सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

अपने व्याख्यान में परमानन्द गोयल ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के विभिन्न आयामों और वर्तमान वैश्विक रुझानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने दुबई , पेरिस , थाईलैंड और भूटान जैसे पर्यटन स्थलों के उदाहरण देते हुए पर्यटन की बदलती प्रवृत्तियों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल पर्यटन, अनुभवात्मक टूरिज्म, वेलनेस एवं मेडिकल टूरिज्म, तथा सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन जैसे नए आयाम तेजी से उभर रहे हैं, जो वैश्विक पर्यटन उद्योग को नई दिशा दे रहे हैं।

अपने प्रेरक वक्तव्य में उन्होंने कहा —

“जब एक व्यक्ति सीमाएँ पार कर किसी दूसरे समाज और संस्कृति को समझने का प्रयास करता है, तो वह केवल पर्यटक नहीं रहता, बल्कि एक विश्व नागरिक बन जाता है। पर्यटन केवल अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि विश्वास, संवाद और शांति का मार्ग है। हमें चाहिए कि पर्यटन को उद्योग से ऊपर उठाकर मानवता के सेतु के रूप में विकसित करें।”

मुख्य अतिथि एस के सिंहल जी ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार व्यक्त किए

इस अवसर पर कोटा चैप्टर के पूर्व चेयरमैन एस के बैरवा, पूर्व चेयरमैन पी के जैन, वी के जैन, शांति लाल जैन, ओम जैन, पीयूष गोयल, रक्षा सनाड्य, शरद सक्सेना आरसी गुप्ता, अमित जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभियंता, विशेषज्ञ तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मानद सचिव मनीष जैन द्वारा मंच संचालन किया गया और अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles