Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में श्वानों का सरेआम आतंक, ड्यूटी के दौरान सिविल डिफेंस वार्डन को कुत्ते ने काटा

कोटा। शहर में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 4 मार्च  को धुलण्डी के दिन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सिविल डिफेंस एवं अग्निशमन कार्यालय में ड्यूटी के दौरान एक पागल कुत्ते ने डिवीजन वार्डन पवन प्रभाती पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान कुत्ते ने उनकी जांघ पर काट लिया, जिससे उनका पैर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घाव इतना गहरा था कि दो दिन तक भी खून बंद नहीं हुआ। घटना के बाद कार्यालय में मौजूद साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें महाराव भीमसिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कर आवश्यक इंजेक्शन लगाए गए।

बताया जा रहा है कि पवन प्रभाती को इसी कार्यालय परिसर में करीब एक महीने पहले भी एक कुत्ते ने बाएं हाथ की भुजा में काट लिया था, जिसका घाव अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नयापुरा क्षेत्र में आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। इसके बावजूद प्रशासन और नगर निगम द्वारा इस समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।

शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ने से आमजन में चिंता बढ़ रही है। नागरिकों ने मांग की है कि नगर निगम जल्द प्रभावी कदम उठाकर इस समस्या का समाधान करे, अन्यथा भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles