-अशफाक अंसारी
कोटा। डैफोडिल सखियों द्वारा आज फाग उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में सभी सखियों ने पारंपरिक फाग उत्सव के गीत और भजन प्रस्तुत किए तथा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से माहौल को उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम की आयोजक खुशबू गुप्ता ने सभी का विशेष रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने नेचुरल ऑर्गेनिक कॉर्न फ्लोर और मेरीगोल्ड बिस्कुट से बने ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग कर सभी का स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
उत्सव के दौरान सखियों ने फूलों की होली बड़े ही जोश और उमंग के साथ खेली। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और भाईचारे का माहौल रहा। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।





