Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दसनामी गोस्वामी समाज की संभाग स्तरीय बैठक व होली मिलन समारोह आयोजित

कोटा। दसनामी गोस्वामी समाज की संभाग स्तरीय बैठक एवं होली मिलन समारोह समाज के छात्रावास परिसर में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हंसराज गोस्वामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महंत बाबू भारती विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

बैठक में समाज के विकास, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत परिचर्चा की गई। साथ ही समाज के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क छात्रावास व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में सभी समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज की एकता व प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles