Sunday, July 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पालीवाल ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

कोटा। हाड़ौती पालीवाल ब्राह्मण हितकारी समिति द्वारा धूलंडी के पावन अवसर पर पालीवाल समाज भवन, कोटा में होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्ति-भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बालकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सायं स्वल्पाहार के साथ हुआ। तत्पश्चात भक्ति रस में सराबोर पुष्पों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने पारंपरिक फाग गीतों के साथ एक-दूसरे को पुष्प अर्पित कर होली की शुभकामनाएँ दीं। पूरा वातावरण आध्यात्मिकता, अपनत्व और उल्लास से ओतप्रोत रहा।

समिति के उपाध्यक्ष आशीष पालीवाल ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी संवाद, समन्वय एवं संगठन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महिला समिति की अध्यक्ष अनीता पालीवाल, उपाध्यक्ष  अनुभा पालीवाल एवं सचिव  शिवानी पालीवाल की सक्रिय सहभागिता एवं कुशल समन्वय से कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रहीं। महिला विंग की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष  सुनील पालीवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रत्यक्ष-परोक्ष सहयोग प्रदान करने वाले समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा समाज की एकता, सद्भाव और सामूहिक प्रगति के लिए निरंतर संगठित प्रयासों का आह्वान किया।

अंत में स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह ने समाज में एकता, प्रेम एवं सौहार्द का सशक्त संदेश प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री कमलकांत पालीवाल द्वारा किया गया

यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्री देवदत्त पालीवाल निर्भय ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles