Wednesday, March 4, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा प्रीमियर लीग में बवाल: भाजपा नेता सत्तू बालिता पर पुलिस से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में आयोजित कोटा प्रीमियर लीग के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जेके पवेलियन स्टेडियम में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में उस समय हंगामा हो गया, जब एसोसिएशन के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा उर्फ ‘सत्तू बालिता’ का ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया।

जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के आगमन पर स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति बन गई। आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेता सत्तू बालिता और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की तथा महिला पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा में बात की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिसकर्मी की शिकायत पर नयापुरा थाना पुलिस ने सत्तू बालिता के खिलाफ राजकाज में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान अभद्रता और गाली-गलौज की शिकायत मिली थी। पुलिस लाइन से गई टीम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

सत्तू बालिता ने आरोपों से किया इनकार

वहीं सत्तू बालिता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि शिल्पा शेट्टी के आगमन पर भीड़ अधिक हो गई थी, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनी। उन्होंने किसी प्रकार की गाली-गलौज या मारपीट से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी मुकदमे की जानकारी नहीं है।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles