Sunday, July 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में केशवपुरा सेक्टर-7 में बच्चे को उठाने की कोशिश

कोटा। शहर के केशवपुरा सेक्टर-7 इलाके में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर छोटे बच्चे को पकड़कर ले जाने की कोशिश करता नजर आया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, केशवपुरा सेक्टर-7 स्थित एक मकान में किरायेदार के घर में पीछे की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया। आरोप है कि उसने घर में मौजूद छोटे बच्चे का हाथ पकड़कर उसे ले जाने का प्रयास किया।

बच्चे के शोर मचाने और किरायेदार के चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे की मां तुरंत मौके पर पहुंची। मां को आते देख आरोपी घर से बाहर निकलकर फरार हो गया। घबराई मां ने तुरंत दरवाजा बंद किया और शोर मचाया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

हालांकि, अभी तक अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बच्चों के ताऊजी राहुल साहू ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और बच्चे को उठाने की कोशिश की। आसपास के लोगों के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटा शहर में इस प्रकार की घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आ रही हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles