कोटा । भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कायड़ विश्रामस्थली में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे और प्रदेश को हजारों करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों के माध्यम से शुक्रवार रात्री अजमेर रवाना हुए । पीएम मोदी जी की आमसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में बडा उत्साह और जोश है।
कार्यक्रम के लिये जिला महामंत्री महावीर नायक बिल्लू को जिला संयोजक, जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा को कोटा उत्तर विधानसभा संयोजक, जिला महामंत्री शैलेन्द्र ऋषि को कोटा दक्षिण विधानसभा संयोजक व जिला महामंत्री रामलाल टटवाडिया को लाडपुरा विधानसभा संयोजक बनाया गया है।





