Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रामपुरा मंडल में प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना का शिविर आयोजित, छोटे व्यापारियों को मिला लाभ

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला के निर्देशानुसार नगर निगम के सहयोग से रामपुरा मंडल क्षेत्र के सनाढ्य धर्मशाला, श्रीपुरा में प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश महावर ने अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से स्वनिधि लोन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि कोटा जिले में अधिक से अधिक शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र आवेदकों को एक ही स्थान पर लोन से संबंधित समस्त प्रक्रिया पूरी करवाई जा सके।

उन्होंने बताया कि शिविर में आवेदकों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर एलओआर (LOR) जारी किया जा रहा है, जिससे छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिल रहा है और उन्हें बैंक प्रक्रिया में भटकना नहीं पड़ रहा।

मंडल महामंत्री सतीश लश्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जिला महामंत्री रितेश चित्तौड़ा, संदीप भाटिया, पूर्व पार्षद अजय सुमन, राहुल मकवाना, मंडल प्रतिनिधि महेंद्र गर्ग, मंडल महामंत्री उमेश मेहरा, सतीश लक्ष्यकार, मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, रिचा राव, रीमा राठौर, मंडल मंत्री दिनेश संगत, शुभम गर्ग, आशा सिंह, राकेश वैष्णव, बूथ अध्यक्ष दीपेश सक्सेना, जितेंद्र सिंह, रमेश शाक्यवाल, गणेश श्रृंगी, राजकुमार जैथल, पुरुषोत्तम लक्ष्यकार सहित अल्पसंख्यक मोर्चे से मुजीब अली, जेफ खान मंसूरी, शाहिद पठान, अशफाक अली एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से शिविर का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक किया गया। बड़ी संख्या में छोटे व्यापारियों ने शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles