Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविंद स्मृति संस्थान के माध्यम से परिडें बांधे गये

श्री राधा गोविंद स्मृति संस्थान के माध्यम से परिंडे बांधे,,,,

करनाहेडा ग्राम और राजकीय विद्यालय में आज बारां के मुकेश जी सोनी और श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वैलर्स परिवार,,,,, बारां)के सहयोग से भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए आज करनाहेड़ा ग्राम में परिंडे बांधे गए।पक्षियों के दाने पानी की व्यवस्था का संकल्प उपस्थित ग्राम वासियों और विद्यार्थी ,विद्यालय प्रधानाचार्य और स्टाफ द्वारा लिया गया। विकास जैन ने बताया कि संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हैं निरंतर *परिंडा अभियान* से इस भीषण गर्मी में हजारों पक्षियों को पानी की सहज उपलब्धता हो सकेगी।ग्राम करनाहेड़ा के निवासी धनराज गोस्वामी,अंकित गौतम,रामकरण नागर,मांगीलाल मेघवाल,बुद्धि प्रकाश मेघवाल,गोरधन मेघवाल,हेमराज जाटव ने नियमित रूप से इनकी सार ,संभाल का भरोसा दिलाया।श्री कृष्ण के कथनानुसार कर्म ही मनुष्य को उच्च स्थान दिलाते है।पीड़ित मानव के साथ पशु,पक्षी की रक्षा का दायित्व भी हम सभी का है। अन्त में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करनाहेड़ा के संस्था प्रधान डॉक्टर हरिचरण मीणा ने श्री राधे ज्वेलर्स परिवार बारां के मुकेश सोनी का आभार व्यक्त किया साथ ही ग्राम वासियों के द्वारा इस प्रकार के कार्यों को जन अभियान बनाने के लिए प्रेरित किया।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles