कोटा /भाजपा ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि मतदाताओं के अपूर्व उत्साह से भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी मतदान दिवस पर कोटा शहर के कोटा उत्तर विधानसभा में स्टेशन, रेलवे कोलोनी मण्डल सहित अन्य प्रत्येक मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाताओं एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए संपर्क किया इसके परिणाम स्वरूप कोटा के मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और ओम बिरला की जीत सुनिश्चित की । उत्साहपूर्वक मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।





