Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में पत्नी का कान काटकर पति थाने पहुंचा,प्लॉट खरीदने के विवाद में हमला

कोटा। रंगबाड़ी इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला करते हुए उसका एक कान चाकू से काट दिया। घटना के बाद आरोपी पति खुद महावीर नगर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, खुशराज (32) अपनी पत्नी गिरिजेश (30) के साथ रंगबाड़ी क्षेत्र में रहता है। रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौटकर वह पत्नी को जूस पिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने महिला को झाड़ियों में धक्का दिया और चाकू से उसका एक कान काट दिया। आरोपी ने थाने में बताया कि पत्नी प्लॉट खरीदने का दबाव बनाती थी, इसी बात से गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया।

वहीं, पीड़िता गिरिजेश ने बताया कि पिछले दो महीने से उसकी तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अपने पीहर देवली माझी (कोटा ग्रामीण) में रह रही थी। मंगलवार को पति उसे डॉक्टर दिखाने के बहाने कोटा बुलाकर लाया था। महिला ने कहा कि उनके बीच किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था, और अचानक इस तरह हमला कर देना समझ से परे है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles