प्रधानमंत्री मोदी की सोच, मैथिली की उड़ान -अब बोलेगा बिहार का युवा.
….
मिथिलांचल से विधानसभा तक: मोदी-मैथिली की ‘विजयी’ युवा क्रांति.
…
मोदी की प्रेरणा, मैथिली की विजय: युवा शक्ति से बदली बिहार की राजनीति
✍️डॉ नयन प्रकाश गांधी ,युवा मैनेजमेंट विश्लेषक ,पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट
मैथिली ठाकुर की ऐतिहासिक जीत और बिहार की युवाशक्ति की नई पहचान
लोकप्रिय गायिका सबसे कम उम्र की युवी मैथिली ठाकुर ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ अलीनगर सीट पर ऐतिहासिक विजय दर्ज की। इस जीत ने न केवल राज्य की राजनीति में नई जनशक्ति की शुरुआत की, बल्कि भाजपा के लिए युवाओं का गौरवशाली चेहरा भी प्रस्तुत किया। मात्र 25 वर्ष की आयु में वह बिहार विधानसभा की सबसे कम उम्र की विधायिका बनीं। युवा मैनेजमेंट विश्लेषक पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट डॉ नयन प्रकाश गांधी का मानना है कि अगर संभावित मंत्री या उपमुख्यमंत्री की लिस्ट में बहुमत से उनका अगर नाम निकले तो अतिशयोक्ति नहीं होगी जो युवा नेतृत्व की संभावनाओं को और बल देता है,जिसके पुरजोर रूप से प्रेरणास्रोत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है जिन्होंने आगे चलकर एक युवी को राजनीति क्षेत्र में मौका दिया ,क्योंकि विश्व के प्रभावशाली इंफ्यूएंसर में शामिल प्रधानमंत्री महोदय ने मैथिली की लोकप्रियता को समय पूर्व भाप लिया था और ईश्वर को भी यही स्वीकार था कि मा शारदे ,सरस्वती जिनकी वाणी में हो वही बिहार में एक युवी बेटी के रूप में युवा शक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत की मिसाल बने ।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और शुरुआती जीवन

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी कस्बे में एक पारंपरिक मैथिल परिवार में हुआ। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक और कलाकार हैं, जबकि उनकी माता भारती ठाकुर एक गृहणी हैं। उनके दोनों भाई भी संगीत में निपुण हैं, और यह सभी मिलकर एक चर्चित संगीत-त्रयी के रूप में पहचाने जाते हैं। परिवार के संस्कारों और संगीत-प्रेम से प्रेरित होकर, मैथिली ने अपने पिता और दादा से लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, हारमोनियम और तबला सीखा। छः वर्ष की आयु में बेहतर अवसर हेतु उनके पिता ने दिल्ली स्थानांतरण का निर्णय लिया, जहां मैथिली ने औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक आयोजनों में मंचीय प्रस्तुति देना शुरू किया।
कला से राजनीति तक
मैथिली ठाकुर की कला यात्रा टी.वी. रियलिटी शो और सोशल मीडिया के जरिए देशभर में प्रसिद्ध हुई। उनकी प्रस्तुतियां, छठ गीत और पारंपरिक लोक रचनाएं लोगों के दिलों में गहरे उतर गईं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से मैथिली ने राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का आमंत्रण स्वीकार किया और अपनी सोशल मीडिया की लोकप्रियता से जन जन से जमीनी जुड़ाव से अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। पारंपरिक राजनीतिक परिवार से न होने और आंतरिक विरोध के बावजूद उन्होंने निर्णायक जीत हासिल की।
भाजपा में नेतृत्व और सशक्तिकरण

भाजपा में मैथिली ठाकुर एक युवा, प्रतिभावान और सामाजिक संवाद की प्रतीक बनकर उभरी हैं। वह अपने क्षेत्र की पहली युवी विधायक बनीं और उनकी लोकप्रियता, युवाओं के बीच मजबूत जुड़ाव तथा संगीत के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण में भूमिका उल्लेखनीय रही। चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने नारी शिक्षा, मिथिला पेंटिंग को पाठ्यक्रम में शामिल करने जैसे ठोस वादे किए, जिससे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक नवाचार को नई ऊर्जा मिली।
बिहार के लिए महत्व और सामाजिक संदेश

मैथिली ठाकुर का विधायक और सबसे कम उम्र की संभावित कैबिनेट मंत्री या उपमुख्यमंत्री बनना बिहार में युवा नेतृत्व के उभरने की कहानी है। एक कला और लोकसंस्कृति से जुड़ी युवा शक्ति एक छोटी सी बेटी का बिहार विधानसभा तक पहुंचना यह दर्शाता है कि आज के युवाओं में प्रशासनिक नेतृत्व और सामाजिक संवेदनशीलता दोनों मौजूद हैं। बिहार की परंपरा में बदलाव की यह मिसाल राज्य ही नहीं, पूरे देश एवं विश्व के लिए प्रेरणा है। मैथिली ठाकुर अब युवाओं और बेटियों की नई पहचान बन चुकी हैं।मैथिली ठाकुर की जीत और उनकी सबसे कम उम्र की संभवतः मंत्री या राज्य की उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य में एक नई सोच और प्रयोग का प्रतीक है। उनकी कहानी यह दिखाती है कि बेटियां अब पारंपरिक सीमाओं को पार करते हुए नेतृत्व और सेवा दोनों में आगे बढ़ रही हैं। मैथिली के नेतृत्व में निश्चिंत रूप से बिहार और भाजपा को नई दिशा मिलेगी और युवा शक्ति का संदेश दूर-दूर तक पहुँचेगा। राजस्थान में अगर एक साधारण कार्यकर्ता जो पहली बार मुख्य भूमिका में राज्य के राजनीति में आया और उन्हें मुख्यमंत्री पद का तोहफा मिल सकता है तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यशस्वी प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री अमित शाह की की सबसे खास एवं प्रशंसित बेटी मैथिली युवी विधायिका से अब युवी राज्य की कैबिनेट मंत्री या उप मुख्यमंत्री बन जाए।






