Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

*श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान*बारां की ऒर से निशुल्क नेत्र जांच, परामर्श और लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा बारां द्वारा आज  खण्डेलवाल धर्मशाला बारा में 75वा निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ श्री राधे ज्वैलर्स परिवार जनों के द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।

शिविर में 60 रोगियों का निशुल्क जांच की गई व 25 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षय कुमार और उनकी टीम द्वारा रोगियों की जांच परीक्षण किया गया। परिषद् के सचिव पवन मित्तल ने बताया कि आज का शिविर स्व, श्री गोविन्द लाल सोनी एवं स्व, श्रीमती राधा सोनी कि पुण्य स्मरण में *श्री राधागोविन्द स्मृति सेवा संस्थान बारां* (श्री राधे ज्वैलर्स परिवार) के सहयोग से लगाया गया।

अध्यक्ष हितेश बत्रा ने बताया कि इस अवसर पर उनके सभी परिवार जनों में राजेंद्र सोनी, गायत्री सोनी, गिरधर गोपाल सोनी, मुकेश सोनी, सोनल सोनी, माधव सोनी ,अभिषेक सोनी, सीताराम सोनी, कपिल सोनी, हंसिका, उपस्थित थे। योग्य मरीजो का ऑपरेशन कोटा डीडी नेत्र संस्थान नया नोहरा ले जाकर निशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन किया जायेगा एवं उसके पश्चात बारां भेजा जायेगा। परिषद् द्वारा काला चश्मा दिया जायेगा। 20 दिन के पश्चात् मरीजो को नंबर के चश्मे भी वितरित किये जायेंगे।

इस अवसर पर परिषद के नरेश खंडेलवाल प्रवीण बंसल राजेश मित्तल मनोज मित्तल राजेंद्र डंग अर्पित पाटोदी रवि अग्रवाल अंबिका शर्मा रामचंद्र बंसल प्रदीप गुप्ता वीरेंद्र माथोडिया रमाकांत गुप्ता दिनेश गर्ग आदि सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles