कोटा/चम्बल हॉस्टल ऐसोसिएशन की ओर से गणेशोत्सव के तहत प्रतिदिन संध्या आरती हो रही है और कोटा में देशभर से आए स्टूडेंटों को मोटिवेट किया जा रहा, धर्म से जोड़ते हुए उनकी सफलता का मार्ग प्रश्स्त किया जा रहा है। शनिवार को संध्या आरती में कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने कोचिंग स्टूडेंटों को मोटिवेट किया और कहा कि जो ड्रीम आप लेकर कोटा आए हैं, देश भर से बच्चें यहां आए हैं, वह मेहनत करें और गणपति बप्पा से प्रार्थना करें की वह आपको सफल करें। उन्होंनें कहा कि हम सभी मोबाइल चला रहे हैं, नेट का इस्तेमाल पढाई के साथ सोशल मीडिया पर कर रहे हैं, लेकिन जो पोस्ट हम डाल रहे हैं, उसकी जिम्मेदारी भी हमारी है, ऐसे में हमे पढाई पर ध्यान देना चाहिए और पॉजीटिव रहना चाहिए। एसपी तेजस्वनी ने बच्चों को सफलता के पाने के टिप्स भी दिए और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ऐसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि हम एक-एक बच्चें की ठीक से केयर करें। इसके लिए प्रशासन हमारी हर संभव मदद करता है, बच्चों को भी अपने माता पिता का सपना साकार करना चाहिए और जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस अवसर पर महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। गणेश महोत्सव में चंबल हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, सचिन सतप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, जितेंद्र पारीक, राधेश्याम प्रजापत, बंटी नागर, रमेश धाकड़, अर्जुन सिंह, गिरीश, राजेश कटारिया, मोहित शेट्टी सहित कई सदस्य मौजूद थे।






