कोटा.खुदरा किराना विक्रता संघ की ओर से दो दिवसीय अधिवेशन का रविवार को माहेश्वरी भवन झालावाड रोड पर समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे। विशिष्ट अतिथि विधायक कोटा उत्तर शांति धारीवाल रहे। राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता जयदेव सुखेजा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश और बाहर से आए व्यापारियों ने दो दिन तक समस्याओं पर मंथन किया। मुख्य अतिथि ओम बिरला ने कहा कि आज की जो भी समस्याओं से अवगत कराया है, उनका केन्द्र व राज्य स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। बिरला ने व्यापारियों से कहा कि वह स्वदेश वस्तुओं को बेचे, देश के पसीने से बनी वस्तुओं को बेचे ताकी स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा और हम आत्म निर्भर होंगे। उन्होंने कहा कि खुदरा व्यापारियों पर उपभोक्ता का विश्वास रहता है, पारीवारिक, आत्मीयता का रिश्ता रहता है। संकट के समय खुदरा व्यापारी ही मदद करता है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि खुदरा व्यापारी पुण्य का कार्य कर रहा है। कोविड के समय व्यापारियों ने हर संभव मदद की। कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि खुदरा व्यापार इस समय भारी संकट के दोर से गुजर रहा है, सरकार को इनकी मदद करनी चाहिए। इन्होंने जो समस्याएं बताई है वह वाजिब हैं, इसे विधानसभा में उठाया जाएगा। धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने आॅन लाइन को पाबंद करने के लिए कोई नीति नहीं बनाई, व्यापारी परेशानियों में व्यापार कर रहे हैं। व्यापारियों को प्रोटेक्शन की आवश्यकता है, दो लाख दुकाने बंद हो चुकी है और यही हाल रहा तो दो लाख दुकाने और बंद हो जाएगी, इसके लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए और इनकी मदद करनी चाहिए। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने प्रदेश व जिले की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं विधायक शांति धारीवाल का मोमेंटों भेंट कर स्वागत किया गया।
– भारत में पॉलीथिन बंद होनी चाहिए
ऑल इंडिया रिटेलर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमकार गोयल ने कहा कि खुदरा किराना व्यापार संकट के दौर से गुजर रहा है, सरकार को हमारी माांगों पर देने की आवश्यकता है। यूथ के टेलेंट को बाहर जाने से रोकना होगा। जीएसटी को लेकर कहा कि छोटी दुकान हैं उनका टेक्स एक प्रतिशत से कम कर उसे 0.25 किया जाए। एफएसीसीआई की लीमिट को 12 लाख से बढाकर 25 लाख से अधिक किया जाए। एक ही बार लाइसेंस बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा स्टेंडर्ड वेट लागू किया जाए, बनाने वाले को पकडा जाए ना की खुदरा व्यापारियों को। उन्होंने कहा कि भारत से पॉलीथिन बंद होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राम विलास जैन, कोटा जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद खंडेलवाल, महामंत्री गिरिराज विजयवर्गीय एवं कार्यक्रम संयोजक संदीप जैन, प्रवक्ता जयदेव सुखेजा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, चेतन मित्तल, अशोक मतानी, सतनारायण अग्रवाल सहित प्रदेशभर से आए व्यापारी उपस्थित रहे।






