कोटा/उदयपुर में आर.वाई.एस.ए. सोसायटी योगासन भारत एवं राजस्थान विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 55 वर्ष वर्ग के लिए आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छठी योगासन स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप 2025 का आयोजन विद्यापीठ के एग्रीकल्चर महाविद्यालय सभागार में हुआ।
इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 350 से अधिक योग विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन श्रेणियों में अपनी योग दक्षता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कोटा की योग साधिका गायत्री गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण (Gold) व 2 रजत (Silver) मेडल अपने नाम किए। गायत्री की इस सफलता से कोटा जिले का नाम एक बार फिर योगासन खेलों में पूरे प्रदेश में रोशन हुआ।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य योग को खेल और जीवन शैली के रूप में बढ़ावा देना है, साथ ही अधिक से अधिक युवाओं व वयस्कों को योग से जोड़ना है। विजेताओं को मंच पर सम्मानित कर मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
गायत्री गोस्वामी ने बताया कि उनका नेशनल में चयन हुआ है,गायत्री गोस्वामी की उपलब्धि पर उनके प्रशिक्षकों, परिजनों और कोटा के योग प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।






