Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

किसान प्रतिनिधियों की सरकार से वार्ता रही सकारात्मक

 गुड न्यूज़

किसान महापंचायत के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधियों की आज दिनांक 15 अप्रैल 2024 सोमवार को शाम 5:00 बजे से इंद्रा_गांधी भवन में राजस्थान सरकार से वार्ता हुई जिसमें किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में किसानों के चार साल पुराने लिखित समझोते की पालना से न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को प्राप्त होने की निशिचता बढ़ेगी, सभी कृषि जिसों की खरीद ग्राम सेवा सहकारी से वर्ष भर हो, ईआरसीपी व यमुना जल समझोते के एमओयू सार्वजनिक किया जाए, फसल बीमा का संपूर्ण लाभ किसानों को मिले,

ईसरदा_बीसलपुर बांध के विस्थापितों का निस्तारण जल्द से जल्द हो, आपदा_प्रबंधन के आंकलन के लिए ग्राम स्तर पर पांच सदस्य समिति का गठन किया जाए! सहित अनेको विषयों पर सरकार से वार्ता सकारात्मक रही सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, रजिस्टार सहकारी अर्चना सिंह, कृषि आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी, जल संसाधन सचिव भुवन भास्कर आदि ने सभी समस्याओं के लिए जल्द से जल्द निस्तारण के लिए आश्वस्त किया है!

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में मुसद्दीलाल यादव प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन तेतरवाल प्रदेश संगठन मंत्री घासीराम फगोड़िया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संयोग भावरिया,बलदेव महरिया जिला अध्यक्ष दूदू नंदलाल मीणा जिला महामंत्री दूदू रामगोपाल गुर्जर संयोजक जिला दूदू रामेश्वर बुरडक अध्यक्ष तहसील मोजमाबाद बजरंग लाल जाजुंदा संयोजक तहसील मोजमाबाद प्रताप चंद शर्मा जिला अध्यक्ष बारा ‌‌। जिलाध्यक्ष प्रतापचंद्रशर्मा ,

युवा तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, तहसील मंत्री आदित्य त्यागी‌, प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुये

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles