Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हम ना तो आरक्षण खत्म करेंगे, ना ही किसी को करने देंगे- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर

कोटा । ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैलाती है कभी आरक्षण पर तो कभी दलित और आदिवासी भाइयों को लेकर, हम ना आरक्षण खत्म करेंगे और नहीं किसी को खत्म करने देंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं, नागर रविवार को अदालत चौराहे पर शहर भाजपा की ओर से आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे, इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा कल्पना देवी पंकज मेहता व शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना जीवन समाजिक न्याय, दलित वर्ग के उत्थान और उन्हें समाज में उचित सम्मान दिलाने में मदद करने के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर शहर भाजपा उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी अरविंद सिसोदिया पुरुषोत्तम अजमेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह हाड़ा अनिल शर्मा पार्षद कमलकांत शर्मा दिलीप शर्मा पूर्व पार्षद सोनू गौतम देबू राही सुमित बड़ी संख्या में भाजपा व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे,

 

 इससे पूर्व उपस्थित सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles