Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाजपा पर जमकर बरसे गुंजल

के डी अब्बासी

कोटा : हिंदुस्तान की राजनीति में जब कोई चुनाव आता था तब सारी राजनीतिक पार्टिया अपना एजेंडा लेकर आती थी, हम सत्ता में आएंगे तो लोगों का जीवन सुधारेगे, लोगों के आजीविका के प्रबंध करेंगे, हम सत्ता में आएंगे तो नौजवान के सामने रोजगार के नए अवसर खड़े करेंगे। राजनीतिक पार्टियों के एजेंडे में भारत का किसान होता था, भारत का जवान होता था, मजदूर होता था, बेरोजगार व्यक्ति होता था लेकिन देश में पिछले ग्यारह सालों से राज कर रही भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में जवान की बात नहीं, किसान की बात नहीं, मजदूर की बात नहीं, कच्ची बस्तियों की बात नहीं सिर्फ धार्मिक उन्माद फैला कर सत्ता हासिल करना ही भाजपा का एजेंडा रह गया है। यह बात पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने ग्राम आवली रोजड़ी में नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 7 व 29 के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। गुंजल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने देश में धर्म के नाम पर जहर घोल दिया है। उन्होंने कहा भारत में गलत परंपराएं डाली जा रही हैं, भारत के व्यक्ति को गुमराह किया जा रहा है, भारत के मन मस्तिष्क को भ्रम में डाल दिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि देश की राजनीति में हम किस प्रकार के पैरामीटर्स की स्थापना करना चाहते हैं। भारत का गरीब व आम मतदाता जिसको देखना चाहिए की किसान, जवान, मजदूर, रोजगार, महंगाई किस दल के एजेंडे में है तब मैं वोट करूंगा। उस सोच को ही खत्म कर दिया सिर्फ धार्मिक उन्माद का आडंबर खड़ा किया जा रहा हैं।

गुंजल ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी तकलीफ की बात है तो वो भारत का बिगड़ता हुआ सौहार्द है, और यह काम भारत की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सनातन की परंपराओं को बदनाम कर रही है सनातन के नाम पर देश की आंखों में धूल झोंक रही हैं, सनातन सहिष्णुता का नाम है। गुंजल राज्य की भजनलाल सरकार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी जमकर बरसे।

इससे पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन को आयोजक पार्षद धनराज चेची और सोनू भील ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष राकेश नागर, दिनेश गुर्जर, मनीष शर्मा, लाला गुर्जर, हिरदेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles