Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ड्रोन से की जा रही है मेरे घर की निगरानी- प्रहलाद गुंजल

कोटा बूंदी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने  कहा है कि उनके घर की निगरानी ड्रोन से  करवाई जा रही है, उन्होंने एक ड्रोन पकड़ा भी है, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला पर उनके 10 साल के कार्यकाल में कोटा के लिए कोई काम न करने का आरोप लगाया, इसके साथ ही  उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाया, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रहलाद गुंजल ने कहा है कि कोटा की जनता ने दो बार ओम बिरला को  सांसद बनाकर संसद में भेजा, दूसरे कार्यकाल में उनके लोकसभा अध्यक्ष बनने पर जनता को कोटा में विकास की कई  उम्मीद जगी, ओम बिरला ने हवाई अड्डा बनवाने, नहरों की दशा सुधारने सहित कहीं वादे किए थे, उन्होंने जनता को जो सपने दिखाए थे वह पूरे नहीं किये, गुंजल ने आरोप लगाया कि वह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं, लेकिन अब जनता समझ चुकी है उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो उन्हें पुलिस के जरिए थाने में बुलाकर धमकाया जाता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles