स्टेशन भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में एक युवक घायल हुआ है। इसका इलाज एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। परिजनों की नामजद रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
स्टेशन गुरुद्वारा निवासी जावेद अख्तर ने बताया कि वह अपने दोस्त उमर के साथ बुलेट बाइक पर बापू कॉलोनी नाका चूंकि स्थित अपने ढाबे पर जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5-30 बजे रंगपुर पुलिया पर चढ़ाई के समय दो कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से उमर थोड़ा दूर जाकर गिरा और वह रोड पर गिरी बाइक के नीचे दब गया। इसी दौरान कार से उतरे बदमाशों ने रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। चार राउंड फायरिंग में एक गोली उमर के बाएं हाथ और एक पैर पर लगी। इसी दौरान बदमाशों ने उमर पर लोहे के पाइपों से भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उमर का दायां पैर फैक्चर हो गया।
जावेद ने बताया कि जब तक वह संभल पाता सभी बदमाश कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने गंभीर रूप से घायल उमर को तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। पहले भी दर्ज है मामले इस घटना में अभी तक चार नाम सामने आए हैं। जावेद ने बताया कि इनमें से एक कलीम सट्टे वाला तथा कलीम के दो लड़के आसिफ और कम्मो है तथा एक भांजा गोलू है। इसके अलावा तीन अन्य लोग शामिल हैं। यह सभी रेलवे कॉलोनी तुल्लापुर और सुंदर नगर के रहने वाले हैं। इनमें से कइयों के खिलाफ रेलवे कॉलोनी थाने में भी मामले दर्ज हैं





