के डी अब्बासी
कोटा,मार्च।कोटा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कामयाब कोटा व राज्य में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत प्रमुख शासन सचिव मेडिकल एंड हेल्थ श्रीमती गायत्री राठौर , श्री मान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण एच गुइटे के मार्गदर्शन व जिला कलेक्टर महोदय डॉ रविन्द्र गोस्वामी कोटा के निर्देशन में एवं अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र नागर के नेतृतव में होली के त्यौहार के बाद शादियों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर निरिक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
बल्लभ बाड़ी स्थित एक तेल , घी विक्रेता का निरिक्षण करने पर
यहां विभिन्न ब्रांड के घी व तेल का विक्रय किया जा रहा था जो कि बाजार भाव से कम भाव में बेचा जा रहा था, मोके पर 35टिन में ( प्रत्येक में 15 किलो) कुल 525किलो घी हाड़ौती फ्रेश,
12 टिन रिफाइंड पामोलीन कुकिंग मीडियम देव श्री मंगल श्री (प्रत्येक में 15 किलो) कुल 180 को सीज करते हुए प्रत्येक ब्रांड का एक एक नमूना खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिए गये।
घी मूल पैक ब्रांड पर श्री साईं फूड प्रोडक्ट जींद हरियाणा का पता अंकित था। तथा रिफाइंड पामोलीन कुकिंग मीडियम पर त्रि देव इंटरप्राइजेज देलूंदा मैंन रोड तालेड़ा बूंदी का पता अंकित था,मौके पर कुल 750किलो घी तेल सीज करते हुए 2 नमूने खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिए गये।लिए गये कुल 2 नमूनो को खाद्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाया गया जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी इस कार्यवाही में अधिकारी संदीप अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादोन,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोजी लाल कुम्भकार समिलित रहे ।






