कोटा/ शुक्रवार को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं में एक दिन पूर्व बनाए ठंडे व्यजनों से शीतला मां की पूजा अर्चना कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। परिजनों ने एक दिन पूर्व बना भोजन ही ग्रहण किया मकबरा चौथ माता स्थित शीतला चौक में शीतला माता मंदिर पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। माता की पूजा के लिए सुबह 3 से ही महिलाएं सज धज कर मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गई थी। मंदिर पर सुबह से ही पूजा करने का दौर शुरू हुआ जो दोपहर तक चला। इससे पूर्व गुरुवार शाम को माता की पूजन के लिए महिलाओं ने बसोडा व पकवान बनाये। सुबह बसोडा, पकवान व कंकु, हल्दी,चावल आदि से माता जी की पूजन कर घर परिवार में सुख समृद्धि लिए कामना की। क्षेत्र में साल में एक बार शीतला सप्तमी को माता जी की पूजा की जाती है। पूजन करने के बाद महिलाएं घर आकर दरवाजे के बाहर स्वास्तिक व अपने हाथ के निशान बनाती है जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहे। परिवार के सभी सदस्यों ने गुरुवार को ठंडा भोजन किया। महिलाओ ने कतार में लग कर शांति पूर्वक पूजा की।
सनातन धर्म में माता शीतला को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। इस दिन माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है।
मां शीतला ठंडक प्रदान करने वाली देवी कहा गया है। कहते हैं कि इनकी उपासना से आरोग्य का वरदान भी प्राप्त होता है।






