Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के एक सट्टे के अड्डे पर स्पेशल पुलिस टीम ने छापा मारा, लगभग 35000 के नगदी बरामद

के डी अब्बासी

कोटा,मार्च। कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के एक सट्टे के अड्डे पर आज डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगा सहाय की स्पेशल पुलिस टीम ने छापा मारा।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सट्टे के अड्डे से लगभग आधा दर्जन के करीब लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने लगभग 35000 के लगभग नगदी बरामद की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले लंबे समय से भीमगंज मंडी क्षेत्र के मुख्य बाजार में सट्टे का अड्डा चलने की शिकायत डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगा सहाय तक पहुंच रही थी। सूत्रों की माने तो सुपरिटेंडेंट गंगा सहाय ने इसलिए आज अपने कार्यालय की पुलिस टीम सट्टे के अड्डे पर कार्यकारी कार्यवाही करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगा सहाय ईमानदार पुलिस अफसर है और वह सट्टे और नशे वालों से कोई बंदी नहीं लेते हैं यह चर्चा स्टेशन क्षेत्र लोगों में है। पकड़े गए सभी सटोरियों को भीमगंज मंडी थाने ले जाया गया है। अब देखना यह है कितने लोगों पर सट्टे की कार्यवाही होती है और कितनी नकदी बताई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles