Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखिल भारतीय मेडतवाल वैश्य पन्चायतो की संगोष्ठी सम्पन्न

मेडतवाल वैश्य समाज सेवा समिति कोटा के आयोजन में अखिल भारतीय पन्चायतो के प्रमुखों ने फलोदी मांगलिक भवन, विनोबा भावे नगर कोटा में उत्साह से भाग लिया। अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम मेडतवाल वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनदास करोडिया, राष्ट्रीय महामंत्री(समिति) विष्णु प्रसाद करोडिया , महामंत्री(ट्रस्ट) ने समाज की कुल देवी माँ फलोदी को दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।

अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत विभिन्न बत्तीस पन्चायतो ने समाज में व्याप्त कुरुतिया व समस्याओं पर विचार रखें। जिन सभी पर मन्थन होने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय में महामन्त्री विष्णुदास करोडिया ने कहा कि आज यहाँ आपने समाज को गति देने हेतु विभिन्न मुद्दो पर गम्भीर चर्चा की जिसको हम केन्द्रीय कार्यकारिणी के समक्ष रख कर इस पर शीघ्र निर्णय लेकर सम्पूर्ण पन्चायतो को अवगत करवाएंगे। कार्यक्रम का संचालन शोभा घाटियां व प्रिती गांधी ने किया, संगोष्ठी में मेडतवाल वैश्य समाज की महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता गुप्ता, महामंत्री मंजू करनवास व नवयुवक मन्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सागर भंडारी , नगर पंचायत पचोर के नगर पालिका अध्यक्ष विकास करोडिया ने भी भाग लिया।

संगोष्ठी प्रातः 9 बजे से साय 8 बजे तक चली, मेहमानों का स्वागत अभिनन्दन महिला मंडल अध्यक्षा शारदा गुप्ता व नवयुवक अध्यक्ष पन्कज गुप्ता की टीम द्वारा किया।अन्त में कोटा समाज महामन्त्री राजेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles