कोटा 10 मार्च । जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे तथा सरकार की नीतियों के उद्देश्य को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों के साथ जी. एम. ए. सभागार में बैठक रखी गयी। बैठक उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फागोत्सव मनाया।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी व राज्य में भजनलाल शर्मा की सरकारों की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जन जन के बीच जाकर, उनके सुख दुख में सहभागी बनना है तथा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अनेको परिवार सूचना के अभाव में सरकार की योजनाओं के बारे में नहीं जान पाने के कारण योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं में पात्र परिवारों को ई मित्र पर भेजकर योजनाओं का लाभ दिलवाने में अपनी सहभागिता देनी है।
बैठक उपरांत जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सभी को गुलाल का टीका लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर फागोत्सव मनाया। राकेश जैन ने फागोत्सव पर सभी को शुभकामनायें दी एवं कहा कि फागोत्सव हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार रंगों, प्रेम, और खुशी का प्रतीक है।
हम इस त्योहार के माध्यम से अपने जीवन में प्रेम, खुशी, और रंगों को महत्व दें और सकारात्मकता और खुशी को बढ़ावा दें।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया। चारों तरफ आनंद का माहौल बना रहा। सभी फागोत्सव का आनंद ले रहे थे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, जयदेव सुखेजा, अंजू बाला सैन, रेखा खेलवाल, पार्षद सुरेन्द्र राठौर, आरती शाक्यवाल, रेखा गोस्वामी, रीटा सलूजा, शानू कश्यप, नंद कंवर हाडा, संदीप नायक, राकेश पुटरा, दिलीप अरोड़ा,मामा चौधरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, महिला मोर्चा से सुनिता सामरिया, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, युवा मोर्चा से सुदर्शन गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य अल्का मेवाडा, आई टी संयोजक निखिल शर्मा, सोशल मीडिया सहसंयोजक हिमांशु सैनी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, संजय सैनी, लव कुमार, संजय त्रिपाठी, दिनू बंजारा, पन्नालाल बंजारा, मनोज गोस्वामी, मनोज तलाईचा, नरेन्द्र मेघवाल, मण्डल प्रतिनिधि महेन्द्र गर्ग, सीमा मरोठिया, सोनिया सिंह राठौड, बृजमोहन गौड, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पंकज वात्स्य, दिनेश शर्मा, दिलीप शर्मा, नरेन्द्र सोनी, रीचा राव सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।






