Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग्राम गदर’ ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमन्त्रित

ग्राम गदर’ ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमन्त्रित

 

कन्ज्यूमर युनिटी एण्ड ट्रस्ट सोसायटी ‘कट्स’ ग्रामीण संचार के क्षेत्र में लेखन और उत्कृष्ठ पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष ‘ग्राम गदर’ ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कारों के लिए पत्रकार बन्धुओं से प्रविष्टियां आमन्त्रित करता है। यह पुरस्कार प्रति वर्ष समसामयिक मुद्दों पर प्रदान किए जाते हैं।

वर्ष 2024 का विषय है ‘सेहत पर भारी पैकेट बंद खाद्य पदार्थ एवं प्रोसेस्ड फूड’ इस पर उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रविष्टियां आमन्त्रित की जा रही है।

‘ग्राम गदर’ ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार के अन्तर्गत निर्णायक मंडल द्वारा चुने गये किसी भी एक पत्रकार को 10,000 (दस हजार) रुपए का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

पत्रकार बन्धु 31 मार्च, 2025 तक सादा कागज पर अपना पूरा नाम, पता, पिनकोड, फोन व मोबाइल नम्बर सहित, पत्रकारिता के लिए किस समाचार पत्र से जुड़े हैं या स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे हैं तथा वर्ष 2024 के दौरान विभिन्न समाचार पत्रों में छपे स्वयं के नाम से लेख अथवा समाचारों की प्रेस कटिंग व अन्य दस्तावेजों को संलग्न करते हुए अपने आवेदन कन्ज्यूमर यूनिटी एण्ड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स), डी-217 भास्कर मार्ग, बनीपार्क जयपुर-302 016 के पते पर भिजवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें

धर्मेन्द्र चतुर्वेदी/बद्री नारायण शर्मा

कन्ज्यूमर यूनिटी एण्ड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स)

डी- 217, भारकर मार्ग, बनीपार्क, जयपुर 302 016

फोन: 0141-228 2821, 401 5395

फैक्स: 0141-4015395, 228 2485

मो.: 9414202868, 9928373909

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles