गिव अप अभियान से जुड़ें, अपात्र- अपना नाम हटवाएं
मंत्री सुमित गोदारा ने खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल सक्षम लोगों से स्वत: गिव अप अभियान से जुड़कर अपना नाम हटवाने की अपील की। स्वत: नाम नहीं हटवाने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा से जुड़े अपात्र परिवारों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वसूली अथवा अन्य दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए अपात्र व्यक्ति अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाएं। ‘गिव अप’ अभियान के अंतर्गत राज्य में अब तक 8.38 लाख से अधिक व्यक्तियों ने खाद्य सुरक्षा सूची से स्वत: अपना नाम हटवाया है।

राज्य सरकार ने गिव अप अभियान की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी तक 31 जनवरी अंतिम तिथि थी। पर राज्य सरकार के फैसले के अनुसार गिव अप अभियान की अंतिम डेट 28 फरवरी कर दी गई है।
उपयुक्त जानकारी नूर ईमित्र पाटनपोल – नदीम अख्तर






